आगरा पुलिस प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि सरेराह एक युवक पर तेजाब डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। बुरी तरह से झुलसे युवक को एसएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस घटना में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
किदवई पार्क की घटना
पूरा मामला राजामंडी किदवई पार्क के पास का है। रात करीब 9 बजे दिनेश पाल नाम का व्यक्ति अपने काम से घर लौट रहा था। जैसे ही वह राजा मंडी किदवई पार्क के पास पहुंचा, वहां पर पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उसे घेर लिया। जब तक वो कुछ समझ पाता, उसके ऊपर तेजाब उडे़ल दिया। तेजाब डालने के बाद आरोपी भाग निकले। दिनेश पाल बुरी तरह चीखने लगा। शोर शराबा सुनकर लोग एकत्रित हो गए।
एक आरोपी गिरफ्तार
लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और उसके परिवार को दी। इस बीच झुलसे हुए युवक को गंभीर हालत में एसएन हॉस्पिटल लाया गया। मौके पर पहुँची पुलिस में भी पीड़ित से वार्ता करने के बाद कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने सुनील माहौर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि घर लौटने के दौरान सुनील और उसके कुछ साथियों से दिनेश की कहासुनी हो गयी थी। इसी दौरान उनमें से सुनील नाम के व्यक्ति ने तेजाब डाल दिया।
- Agra News: पिता की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में बेटा हिरासत में, शव की तलाश में जुटी पुलिस - October 26, 2025
- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने याद किए आदिवासी नायक, दिया स्वच्छता–पर्यावरण और एकता का संदेश - October 26, 2025
- Agra News: लापरवाही से ताजमहल पर अव्यवस्था हावी, मुख्य मकबरे समेत पूरे परिसर में हर तरफ शू कवर्स ही आए नजर - October 26, 2025