इस ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. सुमन सुराना जी के नेतृत्व में आज A-7, आवागढ़ हाउस से एक गौरवपूर्ण देशभक्ति रैली का आयोजन किया गया।
भारत की सेना ने बीती रात 1:30 बजे पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त कार्यवाही करते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। इस ऐतिहासिक मिशन में 9 आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया गया और 90 आतंकियों का सफाया किया गया। यह कार्यवाही भारत की वीरता, संकल्प और सामर्थ्य का प्रतीक बनी।
इस ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में *हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन* की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. सुमन सुराना जी के नेतृत्व में आज A-7, आवागढ़ हाउस से एक गौरवपूर्ण देशभक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली में कॉलोनी के लोगों ने हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की पूरी टीम उपस्थित रही। प्रमुख उपस्थिति में रहे डॉ. सुमन सुराना (संस्थापकाध्यक्ष) डॉ. कैलाश सारस्वत डॉ. विनोद माहेश्वरी (पैट्रन हेड) डॉ. हरवीर सिंह चौहान (सचिव) डॉ. अंकित गुप्ता (कोऑर्डिनेटर) शशि सहगल यशिका श्रीवास्तव (सोशल मीडिया हेड)जोश, गर्व और अपार हर्ष के साथ भाग लिया।
सभी ने तिरंगा हाथ में लेकर, भारत माता की जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। महिलाओं ने अपने हाथों में सिंदूर लेकर भावनात्मक अपील की और गर्व से कहा “प्रधानमंत्री जी, आपने हमारे सिंदूर की लाज रखी – आपको शत-शत नमन!”
हर उम्र के लोगों ने, बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, देशभक्ति गीतों, नारों और तिरंगे के साथ इस पल को गर्व से जिया। पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
डॉ. सुमन सुराना जी ने कहा “हमारे जवानों की यह वीरता पूरे राष्ट्र का सिर गर्व से ऊंचा करती है। यह रैली हमारे सैनिकों के पराक्रम और आत्मबल को सलामी देने का प्रतीक है।”
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026