लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की राजनीति की सुई नंदी पर आकर अटक गई है। यूपी की योगी सरकार ने गोसंरक्षण केन्द्रों की स्थापना की है। स्विट्जरलैंड की तर्ज पर लखनऊ में आधुनिक गौशाला बनाने जा रही है। सपा नेता नदीं की झूठी चिंता करना छोड़ दें।
बता दें कि अखिलेश यादव ने गुरुवार को ‘एक्स’ पर नंदी की फोटो पोस्ट कर लिखा, ‘क्या 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का यही एक रास्ता बचा है।’ इसका जवाब देते हुए स्वाती सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में गोहत्या को खुली छूट दे रखी थी। जबकि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने नेतृत्व में भाजपा सरकार आते ही अवैध बूचड़खाने और मांस की दुकानें तत्काल बंद कराई गईं। स्वाती सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव नंदी और गायों के लिए नहीं बल्कि बंद बूचड़खानों के लिए चिंतित है।
पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि निराश्रित गोवंश के लिए योगी सरकार राज्य में विशेष अभियान भी चला रही है। सरकार ने निराश्रित गोवंश के लिए गोसंरक्षण केन्द्रों की स्थापना के साथ उनके भरण—पोषण के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही गोसंरक्षण केन्द्रों पर नंदी के लिए अलग शेड की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में अखिलेश यादव को नंदी की झूठी चिंता करने की जरूरत नहीं है।
स्वाती सिंह ने कहा कि योगी सरकार स्विट्जरलैंड की तर्ज पर लखनऊ में आधुनिक और भव्य गौशाला बनाने जा रही है। प्रदेश सरकार की गो पर्यटन नीति के तहत 10 हेक्टेयर जमीन पर इसका विकास किया जाएगा। गौशाला को गौ तीर्थाटन केन्द्र के रुप में विकसित किया जाएगा।
-एजेंसी
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026