ak singh mps

NNI के प्रथम स्थापना दिवस पर स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, नजीर अहमद, डॉ. ज्ञान प्रकाश समेत 21 हस्तियों को अवॉर्ड, दिव्यांगों का फैशन शो हुआ

ENTERTAINMENT

Agra, Uttar Pradesh, India.  दैनिक समाचार पत्र एनएनआई (न्यूज नेक्स्ट इंडिया) का प्रथम स्थापना दिवस समारोह 24 जुलाई, 2022 को मनाया गया। आरबीएस कॉलेज के सभागार में रंगारंग कार्यक्रम हुए। दिव्यांगों का फैशन शो सबने सराहा। सावन माह में शिव आराधना की शानदार प्रस्तुति हुई। एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह,  प्रसिद्ध जूता निर्यातक नजीर अहमद, प्रसिद्ध सर्जन डॉ. ज्ञान प्रकाश, साहित्यकार और चिकित्सक डॉ. अशोक विज समेत 21 हस्तियों की उनकी सेवाओं के लिए अवॉर्ड दिया गया। कार्यक्रम में महामंडेश्वर किन्नर गुरु मां ने सबको आशीर्वाद दिया।

dr gyan prakash

एनएनआई के प्रधान संपादक अरविन्द सिंह इंदौलिया और विवेक खंडेलवाल ने कहा कि शहर की  हस्तियों को सम्मानित करके हम स्वयं सम्मानित हो रहे हैं। पूरे कार्यक्रम में वीरेन अग्रवाल कुछ अधिक ही सक्रिय दिखे। राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित के हाथों भी अवॉर्ड दिलाए गए और उन्हें भी सम्मानित किया गया।

 

दिव्यांग फैशन शो में दिव्यांग व्हील चेयर, बैशाखी और लाठी के सहारे चलते हुए आए। एक  दिव्यांग ने इस दौरान तिरंगा लहराया तो स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह इतने अभिभूत हो गए कि अपने स्थान पर खड़े होकर तालियां बजाईं। कार्यक्रम में केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल तीन बजे आकर चले गए थे। उन्हें दिल्ली जाना था। उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री बेबीरानी मौर्य नहीं आईं। योगेन्द्र उपाध्याय के आगमन की बात कही गई थी लेकिन वे छह बजे तक नहीं आए थे। रमेश मुस्कान ने हास्य कविता सुनाकर सबको गुदगुदाया। कार्यक्रम का सरस संचालन प्रसिद्ध साहित्यवेत्ता श्रुति सिन्हा ने किया। इस मौके पर कवि दीपक सरीन, रोहित कत्याल, डॉ. वत्सला प्रभाकर, शीला बहल, शिवांकर शर्मा गुल्लू, इंजीनियर दिवाकर तिवारी, ठाकुर नरेन्द्र परिहार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

divyang fashion show
divyang fashion show

इनका हुआ सम्मान

1 -राजेश अग्रवाल (रसोई रत्न) (ब्रांड आफ सिटी)

2 – डॉ. शुलभ जैन (दंत चिकित्सक) (स्वास्थ सेवा )

3 –डॉ. अशोक विज (ऑर्थोपेडिक) (स्वास्थ सेवा )

4 -भरत शर्मा, सुनील शर्मा (मिलन बैंड) (ब्रज की धुन)

5 –डॉ. ज्ञान प्रकाश, सर्जन  (स्वास्थ सेवा)

6 -हेल्प आगरा, राम सरन मित्तल अध्यक्ष (उत्कृष्ट मानव सेवा)

7 -अनुज कुलश्रेष्ठ (संस्कृति गौरव)

8 -कनिका शर्मा (आर्ट एन्ड क्राफ्ट)

9 -ज्योति खंडेलवाल झा (नृत्य कला)

10 -रवि जैन (ऑटोमोबाइल किंग) ऑटोमोबाइल)

11 – संजीव गुप्ता विद्युत शवदाह गृह व्यवस्थापक (नारायण सेवा)

12 – रमेश मुस्कान (हास्य कवि) सिटी प्राइड

13 -चंद्र मोहन खंडेलवाल (रामबाबू पराठा) (जायका ब्रज का)

14 -प्रतीक शर्मा (प्रतिभा)

15 -अशोक पंजाबी (संगीतकार एवं अभिनेता) (पंजाबी साइनिंग स्टार)

16 – वीना शेंद्रे ट्रांस क्वीन मोडल एन्ड एक्टर (कम्युनिटी प्राइड)

17 -सिमी दीक्षित, मोडल एन्ड एक्टर (प्राइड ऑफ़ यूपी)

18 – आनंद ओझा, अभिनेता (भोजपुरी साइनिंग  स्टार)

19 –  शरहान सिंह एक्टर एंड मॉडल (सिने यूथ आइकॉन)

20 – राजीव गोल्डी कॉमेडियन एक्टर (लाफ्टर किंग)

21 -शाहिद माल्या प्ले बैक सिंगर (सुर सम्राट)

 

Dr. Bhanu Pratap Singh