आगरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ द्वारा शहर में वाहन रैली का आयोजन किया गया।
रैली की शुरुआत नारियल फोड़कर वाल्मीकि वाटिका, सुभाष पार्क से हुई, जो पंचकुड्या, कोठी मीना बाजार, सिर की मंडी, लोहा मंडी, जगदीशपुरा, थाना जगदीशपुरा होते हुए सिकंदरा-बोड़ला रोड स्थित एसी वाले हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई।
रैली में 50 से अधिक चार पहिया वाहन और सैकड़ों दोपहिया वाहन शामिल हुए। वाहनों को केसरिया झंडों, फूलों और पोस्टरों से सजाया गया था। नागरिकों द्वारा जगह-जगह फूल वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अजय कुमार गुप्ता, गंगा धाकड़, अश्वनी शर्मा, राजेश शर्मा, किशन गुप्ता, नितिन राजपूत, गौरव अग्रवाल व पंकज गौतम, दीपक प्रजापति, मीनू अग्रवाल, पूनम पचौरी, सुषमा शर्मा आदि उपस्थित रहीं।
- मासूम हत्याकांड: आरोपी के एनकाउंटर के बाद आगरा में ‘हाईवोल्टेज’ हंगामा: ‘कातिल का चेहरा दिखाओ’ की मांग पर सड़क पर उतरे लोग, ताजगंज में तनाव - March 28, 2026
- आगरा के नगला पदी में ‘खूनी’ आधी रात: मामूली कहासुनी में पड़ोसी ने हलवाई के सीने में घोंपा चाकू, पति-पत्नी गिरफ्तार - March 28, 2026
- अयोध्या में बड़ा हादसा टला: मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ पंडाल में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला एक एकड़ का पांडाल - March 28, 2026