आगरा: स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने गुरुवार को यहां शंख एयर के ग्राउंड ऑपरेशन हैड गुरदीप सिंह अरोड़ा के साथ बैठक करते हुए ताजनगरी से उत्तर-पूर्व राज्यों के लिए विमान सेवाएं शुरू करने पर जोर दिया।
केंद्रीय मंत्री ने बैठक में गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई, श्रीनगर, जम्मू, मुंबई, सूरत और गोवा शहर के तीर्थ/पर्यटन एवं व्यापारिक महत्त्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले से उत्तर-पूर्व के शहरों के लिए कोई उड़ान नहीं है ऐसे में गुवाहाटी वाया कोलकाता की उड़ान काफी सफल रहेगी।
उन्होंने यहां से गुवाहाटी वाया कोलकाता, चेन्नई, श्रीनगर वाया जम्मू और गोवा वाया सूरत/मुंबई के लिए उड़ानें शुरू करने का सुझाव दिया। बघेल ने आगरा-मुंबई उड़ान को सातों दिन या कम से कम तीन दिन जो भी सप्ताह में दिन खाली हो उड़ान शुरू करने पर जोर दिया।
बैठक में निदेशक विमानपत्तन योगेन्द्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे। इससे पूर्व गुरदीप सिंह अरोरा ने एयरपोर्ट एवं वेटिंग लाउन्ज एवं एयरपोर्ट ऑपरेशन से जुडी सभी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और निदेशक विमानपत्तन के साथ बैठक की जिसमे इंडिगो एयरलाइन की संचालित उड़ानों, यात्री भार, नए सिविल टर्मिनल प्रोजेक्ट तथा यात्रियों और एयरपोर्ट ऑपरेशन से जुडी सभी सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026