वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ओला इलेक्ट्रिक को बैटरी (सेल) और इलेक्ट्रिक कार कारखाने स्थापित करने के लिए जमीन की तलाश है और वह इस संबंध में कई राज्यों के साथ बातचीत कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि ओला इलेक्ट्रिक को अपनी सेल गीगाफैक्टरी और इलेक्ट्रिक कार फैक्टरी स्थापित करने के लिए 1,000 एकड़ जमीन की जरूरत है। इसमें 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है।
मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि कुछ राज्यों की पहले से ही इस निवेश को अपने यहां लाने पर नजर है।
ओला इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन परियोजना को लेकर गंभीर है और कुछ ‘कॉन्सेप्ट’ डिजाइन लगभग तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि कंपनी भूमि अधिग्रहण के लिए उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना की सरकारों के साथ बातचीत कर रही है। सूत्रों ने आगे कहा कि कंपनी अगले महीने की शुरुआत में इसे अंतिम रूप दे सकती है।
ओला के पास पहले ही तमिलनाडु के कृष्णागिरी में 500 एकड़ जमीन है, जहां उसने फ्यूचरफैक्ट्री की स्थापना की है, जो दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कारखाना है।
कंपनी के प्रवक्ता ने इस मामले में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
-एजेंसियां
- हम अपराधी नहीं, न्याय के साथी हैं: अधिवक्ताओं को राह का रोड़ा समझना बंद करे पुलिस… राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने कमिश्नर को लिखा पत्र - March 11, 2026
- स्वच्छ नारी, सशक्त समाज: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के MSW छात्रों ने आगरा के कुंआ खेड़ा में जगाई ‘मासिक धर्म स्वच्छता’ की अलख - March 11, 2026
- एलपीजी किल्लत की अफवाह फैलाने वालों पर गिरेगी बिजली: सीएम योगी का सख्त आदेश, कालाबाजारी की तो जाएंगे जेल - March 11, 2026