गुजरात में AIMIM प्रवक्ता दानिश कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच की ओर से की गई है। जानकारी के मुताबिक दानिश कुरैशी ने ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। दरअसल, दानिश कुरैशी ने सोशल मीडिया पर शिवलिंग के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद की ओर से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।
साइबर क्राइम के सहायक पुलिस आयुक्त जेएम यादव ने मीडिया को बताया कि दानिश कुरैशी नाम के ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट में दानिश कुरैशी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग पर सवाल उठाया था। इस पर उन्होंने अभद्र टिप्पणी की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दानिश के ट्वीट से एक समुदाय की भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया दानिश के खिलाफ दो पुलिस थानों में मामला दर्ज किया गया था।
-एजेंसियां
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026