उत्तर प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में इस बार होली पर दो दिन की छुट्टी रहेगी। यूपी सरकार ने पहले अवकाश की जो लिस्ट जारी की थी, उसमें सिर्फ 18 मार्च को ही छुट्टी थी पर अब 19 मार्च को भी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। देखा जाए तो होली पर इस बार तीन दिन का अवकाश रहेगा। 18 को शुक्रवार, 19 को शनिवार और फिर अगले दिन 20 मार्च को रविवार की छुट्टी है।
प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार ने बुधवार को दो दिन अवकाश की अधिसूचना जारी की। गौरतलब है कि यूपी में इस बार 18 और 19 मार्च को होली मनाई जा रही है। लखनऊ, कानपुर जैसे जिलों में लोग 18 को तो गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कुछ हिस्से में 19 मार्च को होली खेलने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में यूपी सरकार के इस आदेश से लोगों को काफी खुशी हुई है।
16 से 20 मार्च तक पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द
कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर से 19 मार्च को होली को लेकर बकायदा प्रेस नोट भी जारी किया गया है। गोरखपुर जिला प्रशासन ने भी 19 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। दूसरी ओर होली को लेकर यूपी पुलिस सतर्क है। इसको देखते हुए पुलिस महकमे के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 16 और 20 मार्च के बीच कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी।
-एजेंसियां
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026