[ad_1]
पश्चिम बंगाल में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीरभूम के रामपुरहाट का नरसंहार मामला ठंडा नहीं पड़ा कि अब नदिया में बगुला ग्राम पंचायत नंबर-2 से टीएमसी सदस्य अनिमा मंडल के पति सहदेव मंडल की देर रात हत्या कर दी गई। घायल सहदेव मंडल को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात की है। सहदेव मंडल बाजार में थे। तभी कुछ लोग आए और उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सहदेव घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। पीड़ित को पहले एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी हालत बिगड़ने पर उसे कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
सहदेव के सिर पर लगी गोली
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सहदेव के सिर पर गोलियां लगी हैं। उनका शव फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइक से भागते नजर आए दो लोग
सहदेव की पत्नी अनिमा मंडल नदिया के हंसखाली में पंचायत सदस्य हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी और जब वे मौके पर पहुंचे तो सहदेव का शव खून से लथपथ वहां पड़ा था। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने दो लोगों को बाइक से भागते हुए देखा।
पुलिस ने शुरू की जांच
सहदेव मंडल की हत्या से बंगाल पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सहदेव मंडल का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है जहां सहदेव घायल अवस्था में पड़े मिले थे।
बीरभूम नरसंहार से दहला देश
बीरभूम के रामपुरहाट के गांव में टीएमसी नेता भादू शेख की बम मारकर हत्या की गई थी। जिसके बाद भादू के घर के सामने बने 12 मकानों के दरवाजों को बाहर से बंद करके उनमें आग लगा दी गई थी। इस घटना में 2 बच्चों समेत 8 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। इस घटना के लेकर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर चौतरफा हमले हो रहे हैं।
-एजेंसियां
[ad_2]
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026