स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में अटेंडेंट कम तकनीशियन ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेल की आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
सेल में निकली इस भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 04 नवंबर 2023 से शुरू होगी। आवेदन पत्र भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2023 तक होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 85 पदों को भरा जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क + प्रोसेसिंग फीस 300 रुपये है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/विभागीय/ईएसएम उम्मीदवारों के लिए प्रोसेसिंग फीस 100 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम और विभागीय उम्मीदवारों को केवल आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है और उन्हें प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।
पात्रता
उम्मीदवार के पास मैट्रिकुलेशन और एक एकीकृत इस्पात संयंत्र से संबंधित ट्रेड में न्यूनतम एक वर्ष की अवधि का प्रशिक्षुता प्रशिक्षण पूरा करना और राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र (एनएसी) होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा 28 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा, जनसंदेश टाइम्स अखबार के अवॉर्ड आगरा के पदमश्री, शिक्षाविदों को दिया बड़ा काम - September 28, 2025
- NTPC ने शुरू की रिक्त 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया - December 14, 2023
- यूपी पुलिस में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी से - December 13, 2023