उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास के एक दिन बाद अपने पूर्वी समुद्री इलाक़े की ओर कई शॉर्ट रेंज मिसाइलें दागीं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने संसद के एक सत्र के दौरान कहा कि उत्तर कोरिया ने कोरिया प्रायद्वीप और जापान के बीच जल क्षेत्र में कई मिसाइलें दागी हैं.
उन्होंने कहा, ”ये मिसाइलें जापान के एक्सक्लूसिव इकनॉमिक ज़ोन के बाहर गिरी हैं और इससे किसी नुक़सान की ख़बर नहीं है. किशिदा ने कहा कि उत्तरी कोरिया की इस कार्रवाई जापान की शांति और सुरक्षा के लिए चेतावनी है. यह इस क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय जगत दोनों के लिए ख़तरा है. उत्तर कोरिया ने मिसाइलें दाग कर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन किया है.”
सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया की मिसाइल गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है. उत्तर कोरिया के पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया की सेना ने भी कहा है कि उसे भी शॉर्ट रेंज की कुछ संदिग्ध मिसाइलें मिली हैं.
उत्तर कोरिया के नजदीक दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच 11 दिनों का कंप्यूटर सिमुलेटेड कमांड पोस्ट ट्रेनिंग चल रही थी. इस सैन्य अभ्यास के दौरान 48 फील्ड एक्सरसाइज को अंजाम दिया है. यह पिछले से साल से दोगुनी एक्सरसाइज है.
-एजेंसी
- यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी - October 2, 2026
- झूले पलना में जनक किशोरी… आगरा में भव्यता के साथ मनाया गया माँ जानकी का जन्मोत्सव, गूंजे बधाई गीत और उमड़े श्रद्धालु - October 2, 2026
- दर्द को द्वेष नहीं, भक्ति और करुणा में बदला..संत रविदास जी के विचारों से गूंजा आगरा, भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय समरसता महोत्सव शुरू - October 2, 2026