ईरान से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां हुई एक गोलीबारी में नौ पाकिस्तानियों की मौत हो गई है। ईरान के प्रांतीय सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि रविवार को ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में स्थित सिकरान में एक सशस्त्र हमले में नौ पाकिस्तानी नागरिक मारे गए।
प्रांत के डिप्टी गवर्नर अलीरेज़ा मरहमती ने बताया है कि यह घटना तब हुई जब तीन बंदूकधारियों ने पाकिस्तानी नागरिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी के दौरान तीन लोग घायल हो गए। ईरान ने इस घटना की निंदा करते हुए, मरहमती ने पीड़ितों के परिवारों और पाकिस्तानी लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।
उन्होंने बताया कि ईरानी पुलिस बलों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया लेकिन बंदूकधारी घटना स्थल से भागने में सफल रहे। ईरान की प्रांतीय पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-एजेंसी
- आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा का महाकुंभ: 28 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सूरसदन में अधिकारियों ने दिए पारदर्शिता के निर्देश - March 11, 2026
- अब पुलिस नहीं काट सकेगी आलू लदे वाहनों का चालान: योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोल्ड स्टोरेज जा रहे किसानों को मिली बड़ी छूट - March 11, 2026
- आगरा में भीषण सड़क हादसा: आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पिकअप को मारी टक्कर, तेरहवीं से लौट रहे बच्चों समेत 14 लोग घायल - March 11, 2026