काठमांडू । नेपाल ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिसिएटिव (बीआरआई) के कार्यान्वयन को लेकर सशर्त सहमति जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई।
नेपाल की विदेशमंत्री डॉ. आरजू राणा देउवा ने शुक्रवार शाम चीन दौरे के दौरान चेंगदू में अपने समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक की है। इस बैठक में बीआरआई का मुद्दा भी उठा। नेपाल ने बीआरआई के कार्यान्वयन को लेकर सशर्त सहमति दे दी।
नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, बीआरआई के कार्यान्वयन के लिए ‘ऋण की जगह अनुदान’ की शर्त रखी है। साथ ही करीब एक दर्जन परियोजना को बीआरआई के अंतर्गत रखकर अनुदान देने का आग्रह किया गया है। विदेश मंत्रालय के कार्यवाहक सचिव अमृत राई ने बताया कि यदि चीन नेपाल की इन शर्तों पर अपनी सहमति जताता है तो प्रधानमंत्री ओली के बीजिंग भ्रमण के समय इस पर हस्ताक्षर होने की प्रबल संभावना है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026