पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर को पुलिस ने तीन बार बदलवाया
Agra, uttar pradesh, India. टेढ़ी बगिया क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने गंदी बात कर दी। उसे टॉफी का लालच देकर अपने साथ छत पर ले गया। बच्ची को गलत जगह पर छेड़छाड़ की। उसने बच्ची को धमकाया कि मम्मी से मत कहना, वर्ना जान से मार दंूगा। बच्ची रोते-राते घर आई और पूरी बात अपनी मां और मामी को बताई। परिजन तत्काल आरोपी के घर गये, लेकिन वह छत के रास्ते भाग गया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी एक तरीके से पीड़ित की तहरीर का पोस्टमार्टम कर दिया। उसे एक नहीं तीन बार बदलवाया। उसके बाद भी आगे की कोई कार्रवाई नहीं की है।
ये है पूरा मामला
मामला कुछ इस प्रकार है। थाना ट्रांसयमुना के टेड़ी बगिया क्षेत्र में महिला अपने मायके में आई हुई है। महिला ने बताया कि उसके एक छह साल की बेटी है। वह अपने भाई के घर कई दिन से आई है। शुक्रवार शाम को पड़ोस में किराये पर एक व्यक्ति रहता है। वह बिजली का काम करता है। वह शादी-शुदा है। उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। बच्ची शुक्रवार शाम से दुखी थी। वह डरी सहमी से दिखी। उससे पूछा तो कुछ नहीं बताया। बच्ची ने मेरे भाई की पत्नी को बताया कि वह सामने वाले घर में जो अंकल रहते हैं। वो मुझे टॉफी और पैसे देने की कहकर अपने साथ छत पर ले गये थे। उन्होंने मेरी फ्रॉक ऊपर कर दी और कपड़े भी उतार दिये। मेरे साथ हाथ से गंदी बात करने लगे। यह सुनकर बच्ची की मामी ने उसकी मां और अपने पति को जानकारी दी।
आरोपी की मां ने आरोपी को छत से भगाया
परिवार के लोग बेटी की साथ हुई घटना को सुनकर आग बबूला हो गये। वह गुस्से में आरोपी के घर पहुंचे। वह छत पर ही बैठा था। उसकी मां समझ गई कि कोई खुराफत हुई है। उसने आरोपी को छत के रास्ते भगा दिया। मां को पूरी बात बताई, तो वह उल्टा बेटे की हिमायत लेने लगी। बच्ची की मां ने डायल 112 को सूचना दी। थाना पुलिस भी पहुंच गई। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि थाने में बैठे मुंशी ने बच्ची की मां को कई बार गुमराह कर तहरीर तीन बार लिखवाई। पीड़ित द्वारा दी गई पहली तहरीर को नहीं लिया। आरोपी फरार है।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
