Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय आगरा में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध बड़ा संघर्ष छेड़ने का ऐलान किया है।
डॉ. नरवार ने बताया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा श्री दिनेश कुमार प्रायः बीमार रहने की वजह से अपने कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं। जिससे सरकारी कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। डी.आई.ओ.एस. का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर कतई कोई नियंत्रण नहीं है। कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। फलतः कार्यालय में अराजकता का साम्राज्य है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री दिनेश कुमार के उपेक्षापूर्ण रवैये और दुर्व्यवहार से शिक्षकों में भारी रोष व आक्रोश व्याप्त है।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
डॉ. नरवार ने जिला कार्यकारिणी माध्यमिक संवर्ग के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि वे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष करने के लिये कमर कस लें। डी.आई.ओ.एस. के कार्यालय में अनेक प्रकरण निस्तारण हेतु लम्बित है। आम चर्चा यह है कि DIOS बिना सुविधा शुल्क लिये किसी भी पत्रावली पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं।
डॉ. नरवार ने जिला संघर्ष समिति के संयोजक श्री पुष्पेन्द्र सिंह भगौर को डी.आई.ओ.एस. कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के साक्ष्य संकलन का दायित्व सौंपा है। महासंघ डीआईओएस के अनियमित व अविधिक लिये गये निर्णयों की जाँच कराने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजेगा।
डॉ. नरवार ने बताया है कि एक्ट (इण्टरमीडिएट एजूकेशन एक्ट 1921) व फैक्ट (साक्ष्य) के अनुरूप कार्य कराये जायेंगे। पैक्ट (समझौता) की परम्परा को रोका जायेगा। पैक्ट (समझौता) पद्धति ने नियम व कानूनों को ताक में रख दिया है।
- अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की रणनीति - June 12, 2026
- आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों का बिगुल, दीक्षांत समारोह के बहिष्कार और आंदोलन का ऐलान - June 12, 2026
- Agra News: कोर्ट की सख्ती के आगे झुकी पुलिस, वारंटी महिला को ‘थर्ड डिग्री’ देने वाले 4 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज - June 12, 2026