Purushottam khandelwal

नेशनल चैम्बर ने की यमुना मैया की महाआरती, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने आगरा बैराज के संबंध में कही बड़ी बात

BUSINESS

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India. नेशनल चैम्बर अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस मौके पर स्थापना अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी श्रृंखला में 31 जुलाई, 2023 को सायं 6.30 बजे यमुना किनारा स्थित मथुरेश जी के मंदिर के सामने यमुना मैया की महाआरती की गयी।

आरती में चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने अतिथियों,  आरती के संयोजकों/व्यवस्थापकों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि नेशनल चैम्बर अपने गौरवशाली इतिहास के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है।  इस अवसर पर इस वर्ष “स्थापना अमृत महोत्सव”  के दौरान विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे है। जिनमें उद्योग/व्यापार और आगरा के विकास के सम्बन्ध में शासन-प्रशासन व केन्द्र सरकार का ध्यान विभिन्न पहलुओं पर आकर्षित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज यमुना मैया की महाआरती का आयोजन कर राज्य सरकार और केन्द्र सरकार का ध्यान इसकी स्थिति को सुधारने के लिया किया गया है। यह कार्यक्रम चैम्बर की सहयोगी संस्था आगरा फर्नीचर एसोसिएशन के सहयोग से किया गया है।
यमुना मैया की आरती कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि नेशनल चैम्बर यमुना नदी की सफाई व डिसिल्टिंग, बैराज निर्माण, जल पर्यटन  के लिए वर्षों से प्रयास कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बायपेयी ने अपने कार्यकाल में नदी से नदी जोड़ने व सड़क से सड़क जोड़ने के योजना बनाये जाने पर जोर दिया था ।  सड़क से सड़क जोड़ने का कार्य में काफी प्रगति हुयी है और अब सड़क से कही भी किसी भी सड़क पर आवागमन किया जा सकता है। नदी से नदी जोड़ने का अभी पूरा नहीं हुआ है। नेशनल चैम्बर मांग करता है कि यमुना नदी को अन्य समीपवर्ती नदियों से जोड़ा जाये। इससे नदियों में जलभराव निरन्तर बना रहेगा। सफाई भी स्वतः ही होती रहेगी। जल यातायात भी सम्भव हो सकेगा, जिससे सड़कों पर वाहन भार में कमी आयेगी और दुर्घटनाएं भी कम होंगी।

चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल में यमुना नदी की दशा को सुधारने की महती आवश्यकता  है। इस हेतु आबादी क्षेत्र में सभी नालों की भली भांति टेपिंग की जाये। 8 से 10 फुट जमा कीचड़ की सफाई की जाये। जिससे निरन्तर जल भराव रहने से आसपास के क्षेत्रों में भूगर्भ जलस्तर में वृद्धि हो तथा अन्य लाभ भी मिलें।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने  कहा कि हल ही में 26 जुलाई को आगरा आगमन पर मुख्यमंत्री ने चैम्बर के साथ बैठक में कहा था कि बाधाएँ धीरे धीरे दूर हो रही हैं। आगरा में बैराज बनेगा।  विधायक ने आगे बताया कि कभी यमुना मैया का जल इतना शुद्ध था कि इसमें स्ट्रेची पुल से कूद कर यमुना मैया में स्नान करते थे।  कार्तिक माह में क्षेत्र की  महिलाएं स्नान करने आती थी।  प्रातः लोग आचमन करने आते थे।  प्रयास चल रहे हैं कि जल पुनः शुद्ध हो।  यमुना में गिरने वाले नाले लगभग टैप कर दिए गए है।  जो नहीं हुए हैं उन्हें भी शीघ्र टेप किया जायेगा।

अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि आज की इस आरती में  चैम्बर की सहयोगी संस्था आगरा फर्नीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गोयल की अहम भूमिका है। इस आरती में शहरवासियों ने जो उत्साह दिखाया है इससे यह संदेश जाता है कि आगरावासी पर्यावरण के प्रति अति संवेदनशील है। इसकी गूंज लखनऊ और दिल्ली तक जायेगी।

अजीबोगरीब दुनिया: जापान में 18 लाख रुपये खर्च कर इंसान से ‘कुत्ता’ बन गया एक शख्स, हरकतें भी बदल गईं पूरी तरह, देखें वीडियो

यमुना मैया की आरती में चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जिंदल, मुख्य कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संयोजक विष्णु गर्ग, संयोजक द्वय अखिल मोहन मित्तल, अशोक गोयल, अति विशिष्ट अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल पूर्व अध्यक्ष केके पालीवाल, शांति स्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा, गोपाल खंडेलवाल, मयंक मित्तल, सचिन सारस्वत, पियूष अग्रवाल, एस एन अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. उदय अग्रवाल, सुशील बंसल, राजेंद्र गर्ग, जय किशन गुप्ता, राकेश चौहान, पवन अग्रवाल, सुनील गोयल, सतीश शाह, नंदन श्रोत्रिय,जुगल श्रोत्रिय  तथा मथुरेश जी महंत आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh