Agra, Uttar Pradesh, India. नगर निगम ने नारायण विहार कॉलोनी (सिकंदरा, आगरा) के गेट ध्वस्त कर दिए। भारतीय जनता पार्टी की नेता पायल सिंह चौहान ने नगर निगम पर मनमानी का आरोप लगाया है।
घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। दल-बल और बुलडोजर के साथ नगर निगम की टीम नारायण विहार पहुंची। कॉलोनी की सुरक्षा के लिए लगाए गए द्वार ध्वस्त कर दिए। चौकीदार की कोठरी तोड़ डाली। मौके पर पायल सिंह चौहान विरोध करती रहीं लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। वे जानना चाहती थीं कि किसकी शिकायत पर और क्यों तोड़फोड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी तरह हर कॉलोनी के द्वार पर गेट लगे हैं, फिर तो सभी अवैध हैं और उन्हें तोड़ना चाहिए। नारायण विहार को ही क्यों निशाना बनाया गया है। यह नगर निगम की गुंडागर्दी है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026