संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्र से पहले दिए गए भाषण में विपक्षी पार्टियों के सांसदों को लेकर कहा कि हुड़दंग करने वाले सांसदों को आत्मनिरीक्षण करने की ज़रूरत है.
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सदन के बाहर कहा- “बीते दस साल में जिसको जो रास्ता सूझा उस प्रकार संसद में सबने अपना-अपना काम किया. इतना ज़रूर कहूंगा कि जिनको आदतन हुड़दंग करने का स्वभाव बन गया है, जो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं. ऐसे सभी माननीय सांसद आज जब आखिरी सत्र में मिल रहे हैं तो ज़रूर आत्मनिरीक्षण करें.”
“अपने संसदीय क्षेत्र में जाकर 100 लोगों से पूछ लें कि उन्होंने क्या किया, किसी को उनका नाम भी याद नहीं होगा. ये वो सांसद हैं जिन्होंने हल्ला-हुड़दंग किया. आलोचना की आवाज़ तीखी से तीखी क्यों ना हो लेकिन जिन लोगों ने उत्तम विचारों से सदन को लाभान्वित किया होगा उन्हें बहुत बड़ा वर्ग याद करता होगा.”
संसद के शीत सत्र के दौरान सदन में हमलावरों के घुसने को लेकर विपक्षी सांसद गृहमंत्री से सदन में जवाब की मांग कर रहे थे, इस मांग को लेकर उन्होंने सदन में नारेबाज़ी की और संसद के दोनों सदनों से 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया.
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026