मुंबई (अनिल बेदाग)। मोटोरोला ने भारत में अपना अल्ट्रा-प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटोरोला सिग्नेचर लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस लग्ज़री टेक्नोलॉजी सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट करेगा। मोटोरोला के मुताबिक, यह फोन सिर्फ फीचर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि स्टाइल और एक्सक्लूसिव अनुभव को भी फोकस करता है
ट्रिपल सोनी लिटिआ कैमरा सिस्टम, 8K वीडियो का सपोर्ट
मोटोरोला सिग्नेचर में कंपनी ने ट्रिपल सोनी लिटिआ प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम देने की बात कही है, जिसे DxOMark गोल्ड लेबल सर्टिफिकेशन मिला है।
कंपनी के अनुसार, फोन का कैमरा स्कोर 164 है और यह ₹1,00,000 सेगमेंट में भारत का नंबर-1 कैमरा फोन बताया जा रहा है।
फोन में 50MP LYTIA 828 मेन सेंसर, 8K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग, पेरिस्कोप ज़ूम, एडवांस्ड moto ai फीचर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे प्रो-लेवल फोटोग्राफी के लिए मजबूत बनाते हैं।
6.99mm स्लिम डिजाइन, एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमिनियम बॉडी
डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.99mm पतला है। इसमें ब्रश्ड एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमिनियम बॉडी और Pantone curated colors दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
कंपनी बोली- भारत में नया मानक सेट कर रहे हैं
लॉन्च के दौरान मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर टी.एम. नरसिम्हन ने कहा, “मोटोरोला सिग्नेचर के साथ हम भारत में अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन्स का नया मानक स्थापित कर रहे हैं। यह डिवाइस विश्वस्तरीय कैमरा टेक्नोलॉजी, शानदार डिज़ाइन और एक्सक्लूसिव सिग्नेचर क्लब प्रिविलेज के जरिए रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बेहतर बनाता है।”
सिग्नेचर क्लब और मोटो वॉच के साथ पूरा प्रीमियम इकोसिस्टम
कंपनी के मुताबिक, मोटोरोला सिग्नेचर के साथ Signature Club और Moto Watch (Powered by Polar) भी पेश किया गया है, जिससे यह एक तरह का प्रीमियम लाइफस्टाइल इकोसिस्टम बन जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026