नई दिल्ली। लोकसभा में आज सोमवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंजों द्वारा जीएसटी की चोरी के 11 मामलों में 81.54 करोड़ रुपये की चोरी का पता चला और 95.86 करोड़ रुपये (ब्याज और जुर्माने सहित) वसूल किए गए। साथ ही केंद्रीय जीएसटी संरचनाओं द्वारा पता लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि ज़ैनमाई लैब्स (WAZIRX) से 49.18 करोड़ रुपये, कॉइन डीसीएक्स से 17.1 करोड़ रुपये और कॉइनस्विच कुबेर से 16.07 करोड़ रुपये वसूल किए गए है।
सरकार ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की चोरी करने वाले 11 क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंजों से 95.86 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। कुल राशि में जुर्माना और ब्याज शामिल है।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, ज़ैनमाई लैब्स (WAZIRX), कॉइन डीसीएक्स, कॉइनस्विच कुबेर, बाये यूकॉइन, यूनोकॉइन और फ्लिटपे उन एक्सचेंजों में शामिल थे, जो जीएसटी चोरी कर रहे थे।
मंत्रालय के अनुसार, इनके अलावा, Zeb IT सर्विसेज, सिक्योर बिटकॉइन ट्रेडर्स, जियोटस टेक्नोलॉजीज, अवलेनकन इनोवेशन्स इंडिया (Zebpay) और डिस्किडियम इंटरनेट लैब्स भी इसमें शामिल थे।
– एजेंसी
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026