संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत की सात प्रतिशत से अधिक आबादी के पास डिजिटल करेंसी है. संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास निकाय UNCTAD के मुताबिक़ साल 2021 में लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसी के मामले में 20 देशों की सूची में 15 विकासशील देश शामिल थे.
यूएनसीटीएडी का कहना है कि कोविड महामारी के दौरान दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल अभूतपूर्व दर से बढ़ा है.
इस सूची में यूक्रेन नंबर एक पर रहा है, जहां 12.7 प्रतिशत लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसी थी. यूक्रेन के बाद रूस (11.9 प्रतिशत), वेनेजुएला (10.3 प्रतिशत), सिंगापुर (9.4 प्रतिशत), केन्या (8.5 प्रतिशत) और अमेरिका (8.3 प्रतिशत) का स्थान है.
अगर भारत की बात करें तो 2021 में 7.3 प्रतिशत आबादी के पास डिजिटल करेंसी थी, और भारत इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है.
फरवरी 2021 में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गई थी, लेकिन उसके बाद से इसमें करीब 90 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है.
-एजेंसी
- ’तब तू उठा त्रिशूल और बन सुदर्शनधारी…’, अयोध्या दौरे पर अखिलेश यादव का आक्रामक अंदाज; एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में चक्र थामे वीडियो शेयर कर सरकार को घेरा - October 9, 2026
- अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर गरमाई सियासत, ओम प्रकाश राजभर बोले- दाढ़ी और टोपी के खौफ से नहीं किए रामलला के दर्शन - October 9, 2026
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026