एमएलसी विजय शिवहरे के जन्मदिवस पर 101 यूनिट रक्तदान, 500 से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
आगरा। एमएलसी, विधायक एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे के जन्मदिवस को ‘जनकल्याण दिवस’ के रूप में मनाते हुए रविवार को नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित उनके आवास पर विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 11 करोड़ रुपये की विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण, विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरण तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के प्रमुख संतों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। शुभारंभ करने वालों में श्रीमहंत योगेश पुरी, हनुमंत धाम (लंगड़े की चौकी) के महंत गोपी गुरु, गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के महंत अजय राजोरिया, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पूनिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता तथा महापौर हेमलता दिवाकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याण और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आगरा जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य है। इसी क्रम में विधायक निधि से लगभग 11 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया गया है। इन योजनाओं में सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक शौचालय, बाउंड्री वॉल, समरसेबल एवं पानी की टंकियों के निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमहंत योगेश पुरी ने कहा कि जनसेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सहायता पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सेवा और विकास के ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील रहकर जनहित के कार्यों में भागीदारी निभाना भी है।
भाजपा महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे ने बताया कि आयोजित विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में 150 यूनिट रक्तदान किया गया तथा 500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच, एक्स-रे, आवश्यक पैथोलॉजी जांच, परामर्श एवं दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।
इसके साथ ही परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जनजागरूकता एवं हेलमेट वितरण शिविर भी लगाया गया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकरण भी किए गए। कार्यक्रम का संचालन संजीव चौबे ने किया।
इस अवसर पर बॉबी शिवहरे, अजय शिवहरे, उमंग शिवहरे, अनुज शिवहरे, धर्मेंद्र धाकड़, विकास भारद्वाज, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, अशोक पिप्पल, रामसिया विकास गुप्ता, रोहित कत्याल, अनुज दिक्षित, लक्की दीक्षित, प्रवेश ठाकुर, प्रवेश दीक्षित, संजीव शर्मा, बबलू लोधी, नागेश पंडित, हरतेग आहूजा, ललित प्रजापति, श्याम जादौन, पवन माहौर, गौरव भार्गव, हिमांशु प्रजापति, मानसिंह धाकड़ आदि उपस्थित रहे।
- बदलाव की पहल: समाज सेवा के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे मदद का हाथ -श्री धनंजय कुमार - September 14, 2026
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026