सरकार की तरफ से ऑनलाइन पोर्टल पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। सरकार कई नई वेबसाइट और पोर्टल ला रही है। अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से भी ऐसा ही फैसला किया गया है। अब मंत्रालय की तरफ से इस हफ्ते चार ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए जाएंगे। इस पर सरकार की तरफ से तैयार होने वाले वीडियो और जानकारी साझा की जाएगी।
ये पहली बार नहीं है जब सरकार की तरफ से ऐसा स्टेप लिया गया है। साइबर क्राइम रोकने से लेकर जानकारी साझा करने तक लगातार भारत सरकार की तरफ से नए कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से अब एक और कदम उठाया जा रहा है, इससे जनता को भी सरकार की पॉलिसी को लेकर सफाई मिलेगी। देखा जाए तो इस पोर्टल पर एक प्रकार से Youtube की तरह ही वीडियो अपलोड की जाएगी और कोई भी यूजर जाकर देख पाएगा।
एक प्रकार से सरकार का ये ऑनलाइन अखबार ही होगा। इसके अलावा ये एक ऐसा पोर्टल होगा, जहां पर सरकार की तरफ से सभी विज्ञापन स्वीकार किए जाएंगे और एक ही जगह पर सभी जानकारी मिल जाएगी। इसकी लॉन्च को लेकर काफी जानकारी सामने आ चुकी है। अब सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की तरफ से बस इसे लाइव किया जाएगा यानी इसकी आधिकारिक घोषणा का ही इंतजार किया जा रहा है।
नेशनल वीडियो गेटवे ऑफ भारत पर आपको सभी प्रकार की वीडियो मिलने वाली हैं। पहले ही बता दें यहां पर सरकार की तरफ से क्रिएट होने वाली वीडियो को इस पर लाइव किया जाएगा। ऐसे में सरकार का ये एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। अभी इस पर करीब 2,500 वीडियो है जो सरकार की तरफ से जानकरी देने के उद्देश्य से क्रिएट की गई हैं। यहां पर आपको सभी जानकारी मिल जाती है।
-एजेंसी
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026