देशभर के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। तापमान का स्तर पहले से ही 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। भारत के पूर्व और दक्षिण-पश्चिम के क्षेत्र भीषण लू की चपेट में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु राज्यों में अगले पांच दिन गंभीर लू की स्थिति रहेगी।
इससे पहले गुजरात का राजकोट शहर बुधवार को सबसे गर्म दर्ज किया गया। यहां तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वक्त देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री अधिक बढ़ने की आशंका है। इसमें दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में ज्यादा गंभीर स्थिति बनने के हालात हैं।
प्रचंड गर्मी से बढ़ेगी दिक्कत
IMD ने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गंभीर हीटवेव होने की संभावना है। वहीं अगले 3 दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव अपनी पकड़ बना लेगी। इसके अलावा, ओडिशा में अगले दो दिन गंभीर हालात में लू चलने की संभावना है। साथ ही पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिन तक गर्म हवाएं परेशान करेंगी।
पश्चिम बंगाल में गर्मी की छुट्टियां समय से पहले घोषित
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में तेज गर्मी की स्थिति को देखते हुए सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में 22 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश की गुरुवार को घोषणा की। स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि छात्रों के अलावा अध्यापक एवं गैर शिक्षक कर्मियों की भी छुट्टी रहेगी, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों का निर्देश भी उन पर लागू होगा। तेज गर्मी की वर्तमान स्थिति पर विचार करते हुए प्रशासन ने ग्रीष्मावकाश निर्धारित समय से पहले ही करने का निर्णय लिया।
-एजेंसी
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026