Lucknow, Uttar Pradesh, India. आज बुधवार को महापौर नवीन जैन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। महापौर ने आगरा शहर के व्यापारियों और औद्योगिक विकास से जुड़ी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और समाधान की मांग की। साथ ही पटाखा व्यापारियों के दर्द से भी अवगत कराया।
महापौर नवीन जैन ने सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष यह बात रखी की ताजनगरी में टीटीजेड द्वारा बनाये गये येलो, ओरेजं और रेड जोन प्रभावित क्षेत्र एवं एनजीटी के नियमों से न केवल विकास कार्य में बाधा आ रही हैं बल्कि शहर का औद्योगिक क्षेत्र भी चरमरा गया है। हजारों की संख्या में छोटे-बड़े उद्योग पहले ही बंद हो चुके हैं, उसके बाद टीटीजेड के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट में चल रही लगातार सुनवाई के बाद वर्ष 2019 में व्हाइट कैटेगरी में शामिल 156 प्रकार के उद्योगों पर भी ताले पड़ने के संकट की स्थिति आ गई है। आगरा में टीटीजेड प्रभावित क्षेत्र में ऐसे उद्योग और विकास कार्यों पर भी रोक लगाई गई है जिनका प्रदूषण से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है जिसमें होटल, हॉस्पिटल, हैंडीक्राफ्ट, प्रधानमंत्री आवास जैसे नॉन-पॉल्युटिंग उद्योग शामिल हैं। कुल मिलाकर आगरा के व्यापारियों की हालत चिंताजनक होती जा रही है।
महापौर सीएम योगी को बताया कि इस मामले में दूसरा पक्ष लगातार तारीख पे तारीख ले रहा है जिससे आगरा में संपूर्ण क्षेत्र का विकास रुका हुआ है। महापौर ने सीएम योगी आदित्यनाथ से यह अपील की है कि टीटीजेड के व्हाइट कैटगरी में शामिल उद्योग को बचाने और भविष्य में नॉन पोल्यूटिंग के व्यापार स्थापित करने के उद्देश्य से यह जरूरी है कि आगामी 2 दिसंबर 2020 की तारीख पर सुप्रीम कोर्ट में टीटीजेड के संदर्भ में होने वाली सुनवाई में उत्तर प्रदेश सरकार मजबूती के साथ अपना पक्ष रखें ताकि आगरा व्यवसायियों का अहित ना हो।
महापौर ने सीएम योगी का ध्यान इस ओर भी दिलाया कि आपने उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाए जाने की अनूठी पहल की है। इस पहल में भविष्य में आगरा भी शामिल हो सके इसके लिए जरूरी है कि टीटीजेड से संबंधित सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में ना केवल व्हाइट कैटेगरी के उद्योगों को छूट मिले। यदि ऐसा होता है तो भविष्य में नए उद्योग लगाने और स्थापित करने के हमें अवसर मिलेंगे। इसके अलावा आगरा में आईटी हब और टेक्सटाईल पार्क स्थापित करने की जो कवायद चल रही है उस पर भी गंभीरता से विचार किया जाये। क्योंकि ये एक नॉन पॉल्यूटिंग और तेजी से विस्तार होने वाला व्यवसाय है। इनसे जुड़कर हजारों युवाओं को न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि आगरा शहर से प्रतिभाशाली युवाओं का दिल्ली, बैंगलोर और मुंबई जैसे शहरों की ओर पलायन भी रूकेगा।
महापौर नवीन जैन ने सीएम योगी से यह भी मांग की कि भविष्य में कोई बड़ी कंपनी या उद्योग लगाने के लिए उत्तर प्रदेश में आये तो निवेश के लिए सबसे पहले आगरा को प्राथमिकता दी जाए, साथ ही व्यवसायियों को उद्योग स्थापित करने के लिए सब्सिडी भी मुहैया करायी जाए।
महापौर नवीन जैन ने पीड़ित पटाखा व्यापारियों का दर्द भी सीएम के समक्ष रखा। महापौर ने अवगत कराया कि लॉकडाउन ने वैसे ही व्यापारियों की कमर तोड़ कर रख दी है। अब एनजीटी के आदेश पर अमल करते हुए आगरा प्रशासन द्वारा आतिशबाजी पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। जबकि आगामी त्योहारों में अच्छी आमदनी के लिए बड़ी संख्यां में पटाखा व्यापारियों ने गहने गिरवी रख व कर्जा लेकर पटाखा बेचने के लिए स्टोर कर लिया है। आतिशबाजी पर रोक के आदेश के बाद अब पटाखा व्यापारी परिवार सहित सड़क पर आ गया है। इन व्यापारियों के त्यौहार पर खुशियां न छिन जाये इसलिए कुछ ऐसा बीच का रास्ता निकाला जाए जिससे पटाखा व्यापारियों को हुई क्षति की पूर्ति की जा सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापौर नवीन जैन द्वारा आगरा से जुड़़े व्यापार और व्यापारियों की समस्याओं के बारे में रखी गई बातों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि वे सभी व्यवसायियों के हित को ध्यान में रखकर आवश्यक कदम उठायेंगे। टीटीजेड के मामले में आगरा उद्योग के हित में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखा जाएगा। अंत में महापौर नवीन जैन ने यूपी उपचुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी और कहा कि आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से आम जनता में भाजपा पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है।
- Where Prosperity Meets Independence for Canada Players at Betrepublic Casino - November 6, 2026
- Ik analyseerde GramsBet Casino promoties maandelijks: Conclusies voor Nederland - November 4, 2026
- Språkspärr i Sweet Rush Bonanza Slot Chat för Inhemsk Trygghet - November 3, 2026