Mathura News: समूचे ब्रज मंडल में नंद उत्सव की धूम मची हुई है और सभी मंदिरों में नंद उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के द्वारा श्री कृष्ण जन्म स्थान परिसर में लाला का नंदोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बधाई गायन भी किया गया जिस पर सभी श्रद्धालु नाचते गाते हुए नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान हीरे जवाहरात, खेल खिलौने, फल, वस्त्र ,जमकर लुटाए गए और यह उपहार लूटने के लिए श्रद्धालुओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्री कृष्णा जन्म स्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन नंदा सबका कार्यक्रम मंदिर प्रसार में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इस बार भी यह भाव कार्यक्रम किया गया है।
नंद उत्सव में झूमे लोग, नंद बाबा के घर बधाईयों की गूंज
भगवान योगीराज श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के बाद गोकुल में नंद उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। नंद बाबा के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। समूची गोकुल नगरी नंद बाबा के घर जाकर खुशियों के उत्सव में शामिल हुई। गोकुल का नंद उत्सव बेहद आकर्षक तरीके से मनाया जाता है। इस दौरान श्री कृष्ण जन्म उत्सव के बाद नंद उत्सव में गोकुल में पहले डॉला निकल गया उसके बाद नंद बाबा के घर बृजवासियों ने बधाइयां दी। इस दौरान कान्हा के आगमन पर खुश होकर नंद बाबा ने बृजवासियों को जमकर माखन मिश्री मेवा वस्त्र सोने चांदी के आभूषण जमकर लुटाए।
- गविष्ठि यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कानपुर देहात और औरैया में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, ‘गौ माता राष्ट्र माता’ के मुद्दे पर लिया सामूहिक संकल्प - June 2, 2026
- ट्विशा शर्मा हत्याकांड: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत, कोर्ट में उठाए जांच पर सवाल - June 2, 2026
- के. अन्नामलाई का भाजपा से मोहभंग? इस्तीफा सौंपकर अमित शाह से मुलाकात का इंतजार, तमिलनाडु की राजनीति में हलचल - June 2, 2026