यूक्रेन में रहने वाले पाकिस्तानी छात्रों ने प्रधानमंत्री इमरान ख़ान से अपील की है कि वे उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने को प्राथमिकता दें. गुरुवार को पीएम इमरान ख़ान ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात भी की थी. यूक्रेन स्थित पाकिस्तानी दूतावास का कहना है कि चूँकि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए सभी पाकिस्तानी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जहाँ हैं, वहाँ रहें जब तक कि स्थितियाँ उन्हें बाहर निकालने लायक न हो जाएँ.
पाकिस्तान के राजदूत मेजर जनरल नोएल इरसाइल खोखर ने कहा है कि यूक्रेन में सभी पाकिस्तान नागरिक सुरक्षित हैं. इस बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (नवाज़) की नेता और पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ़ की बेटी मरियम नवाज़ ने ट्वीट कर लिखा है कि क्या यूक्रेन में मौजूद पाकिस्तानी छात्रों की आवाज़ कोई सुन रहा है?
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- यूक्रेन में फँसे और वहाँ से निकाले जाने का इंतज़ार कर रहे सैकड़ों पाकिस्तानी छात्रों की गुहार सुनने वाला कोई है? पाकिस्तान की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इमरान ख़ान और पुतिन के बीच मुलाक़ात में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन इसमें यूक्रेन में फँसे पाकिस्तानी छात्रों के बारे में कुछ नहीं लिखा है. बयान में ये ज़रूर चर्चा है कि यूक्रेन की स्थिति पर इमरान ख़ान ने कहा कि कूटनीति से ही मसले का हल किया जाना चाहिए.
-एजेंसियां
- आगरा कोर्ट का ऐतिहासिक ‘हंटर’: 3 कातिलों को फांसी, तो लापरवाह ACP और पूर्व SHO पर भी गिरी गाज; डिजिटल साक्ष्य से छेड़छाड़ पर प्रमुख सचिव को कार्रवाई के आदेश - April 1, 2026
- यूपी के ब्लड सेंटरों में बड़ी धांधली उजागर: FSDA ने प्रदेशभर में 54 केंद्रों को खंगाला, आगरा के नामी चैरिटेबल सेंटर्स की गतिविधियां ठप - April 1, 2026
- कोर्ट में ‘फर्जी रिपोर्ट’ और फरार मुजरिम से ‘यारी’: आगरा के ताजगंज थाने पर गंभीर आरोप, सीसीटीवी जांच की उठी मांग - April 1, 2026