Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। देश के लिए शहीद होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को यह देश सदैव ऋणी रहेगा। जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करके देश को आजाद कराया। 74वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमा पर खड़े प्रत्येक जवान एवं आंतरिक सुरक्षा करने वाले पुलिस कर्मियों को भी नमन करता हॅू, जो अपने प्राणों की चिंता किये बिना हमारी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं।
शहीद, स्वतंत्रता सेनानियों का देश सदैव ऋणी है, रहेगा
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। श्री मिश्र ने कहा कि हम सब लोग भाग्यशाली हैं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत में जन्म लिया। परतंत्रता सभी दुःखों की मूलजननी होती है। परतंत्रता की बेढ़ियों को काटने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा वर्षों घोर तपस्या की गयी है, जिसके परिणाम स्वरूप हमें स्वतंत्र भारत में जन्म लेने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए रैलियों का आयोजन नहीं किया गया है। फिर भी देश के प्रत्येक व्यक्ति के ह्रदय में स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता एवं स्वतंत्रता दिवस का उल्लास विद्धमान है।
जिलाधिकारी ने किये गये विकास कार्यों पर पर डाला
जिलाधिकारी ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से जनपद के किसानों को 100 करोड़ रूपये से लाभान्वित किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटक उद्योग को और अधिक विकसित करने के लिए धार्मिक स्थलों को बढ़ावा देकर लोगों की अस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने गंगा यात्रा, आयोध्या में होने वाले दीप महोत्सव एवं मथुरा में होने वाले रंगोत्सव के विषयों में भी किये गये कार्यों से अवगत कराया।
श्री मिश्र ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार बचनबद्ध है, अपराधियों के हौसले पस्त हैं और आम जनता के अन्दर सुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। उन्होंने जलसंरक्षण के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 1100 तालाबों का सौन्दर्यीकरण किया गया है तथा 800 तालाबों को भरा गया है, जिससे जलस्तर ऊपर उठने के साथ-साथ पानी गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
जिलाधिकारी ने बताया कि पंचायत विभाग द्वारा शौचालयों का निर्माण कर जनपद को ओडीएफ किया गया है। अब सार्वजनिक शौचालयों का भी निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शौचालयों के निर्माण से अनेक वायरस बीमारियों में कमी आयी है।
पर्यटकों को लुभाने के लिए किये धार्मिक आयोजन
श्री मिश्र ने कोरोना के दृष्टिगत कोरोना काल में राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भोजन वितरण, खाद्यान्न वितरण एवं प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने डॉक्टर, नर्सों एवं अन्य स्टाफ के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने चिंता किये बिना आईसोलेशन एवं क्वांरटाइन केन्द्रों मेहनत से कार्य किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, नगर मजिस्ट्रेट तथा समस्त उप जिलाधिकारीगण एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने कोरोना वायरस के समय अपने कर्तव्यों को निर्वहन कर रहे हैं।
शहीदों पर मार्मिक गीत का गायन किया गया
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी राजीव उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी अशोक शर्मा एवं रामवीर शर्मा ने विचार व्यक्त किये। उप जिलाधिकारी द्वारा शहीदों पर मार्मिक गीत का गायन किया गया, जिसकी जिलाधिकारी सहित सभी उपस्थित लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अजय सिंह सहित कलेक्ट्रेट संग के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- सिंगापुर से आई बड़ी खुशखबरी: सीएम योगी के दौरे के पहले दिन मनिपाल और असेंडास ने की ₹1000 करोड़ निवेश की घोषणा - February 23, 2026
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026