मुंबई (अनिल बेदाग): नवरात्रि की पावन शुरुआत पर यशराज फिल्म्स ने मर्दानी 3 का नया पोस्टर रिलीज़ किया है। इस पोस्टर में अच्छाई और बुराई के बीच होने वाले निर्णायक टकराव की झलक देखने को मिलती है। रानी मुखर्जी एक बार फिर अपने चर्चित किरदार – निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय – के रूप में दर्शकों के सामने लौट रही हैं।
पोस्टर को और प्रभावी बनाने के लिए इसमें ‘ऐगिरी नंदिनी’ का शक्तिशाली मंत्र शामिल किया गया है। यह माँ दुर्गा की उस शक्ति का प्रतीक है, जब उन्होंने महिषासुर का संहार किया था। इससे साफ संकेत मिलता है कि शिवानी इस बार भी खतरनाक अपराधियों का सामना पूरी हिम्मत और समर्पण से करने वाली हैं।
मर्दानी सीरीज़ भारतीय सिनेमा की सबसे सफल महिला-प्रधान फ्रेंचाइज़ी मानी जाती है। इसकी हर फिल्म ने समाज के अंधेरे पहलुओं को उजागर करते हुए दर्शकों को गहरे संदेश दिए हैं।
2014 की मर्दानी और 2019 की मर्दानी 2 को मिली अपार सफलता के बाद अब तीसरा पार्ट और भी ज्यादा तीखा और डार्क अनुभव देने का वादा कर रहा है। दर्शकों को इसमें रोमांच और सस्पेंस से भरा थिएटर अनुभव मिलेगा।
इस तीसरे अध्याय का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है, जबकि आदित्य चोपड़ा इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Poster Link –
-up18News
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026