पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई नेताओं ने भी देशवासियों को होली शुभकामनाएं दी हैं.
देश में रविवार को होलिका दहन होगा और सोमवार को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा. देश के कुछ हिस्सों में मंगलवार को ही होली खेलने का सिलसिला शुरू हो गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं. स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए.”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने होली पर लोगों को शुभकामनाएं दीं. बिरला ने अपने संदेश में कहा है कि, “सम्पूर्ण देश के मेरे परिवार जनो, आप सभी को होली की राम-राम. उन्होंने संदेश में कहा- “होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है. यह त्योहार समाज के सभी लोगों को साथ लाकर एकता और भाईचारे को बढ़ावा देता है. होली हमें सिखाती है कि बुराइयों का सदा नाश होता है और अच्छाई हमेशा आगे बढ़ती है. हम भी इसी भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ें.”
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ”प्रिय परिवार जनो, इसी साल भगवान श्री राम लला अयोध्या धाम में अपने भव्य और नव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं, इसलिए भी यह होली हम सबके लिए विशेष है. यह त्योहार सबके जीवन में खुशहाली लेकर आए, यही भगवान श्री राम से मेरी प्रार्थना है.”
बिरला ने कहा कि, ”इस अवसर पर एक अपील मैं आप सबसे करना चाहता हूं कि हम जब त्योहार की खरीददारी करें, तो अपने लोकल दुकानदारों, रेहड़ी-ठेला लगाने वाले लोगों से करें, ताकि सब मिलकर त्योहार मना पाएं. इसी संदेश के साथ आप सबको एक बार फिर होली की राम राम.”
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर होली का जश्न मनाया गया. उन्होंने कहा कि, “होली के इस शुभ अवसर पर प्रदेश के लोगों को मेरी शुभकामनाएं. होली का त्योहार पूरी उमंग और खुशी के साथ मनाया जाता है…यह एक अद्भुत त्योहार है.”
-एजेंसी
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026