Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी ने मनोज गर्ग को पार्टी का महानगर महामंत्री बनाया है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी की संस्तुति पर की गयी है।
विधायक का टिकट मांगा था
मनोज गर्ग पूर्व विधायक स्व. जगन प्रसाद गर्ग के भतीजे हैं। उन्होंने उपचुनाव में आगरा उत्तर से विधानसभा का टिकट भी मांगा था, लेकिन बाजी मार ले गए पुरुषोत्तम खंडेलवाल। चुनाव बाद से ही उनके पास पार्टी की कोई खास जिम्मेदारी नहीं थी लेकिन सक्रिय बने हुए थे।

इन्होंने जताया हर्ष
मनोज गर्ग की नियुक्ति पर भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे वं अंजुला माहौर, सांसद एस पी सिंह बघेल, महापौर नवीन जैन, विधायकगण पुरुषोत्तम खंडेलवाल, योगेंद्र उपाध्याय, डॉ. जीएस धर्मेश, रामप्रताप सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन एवं ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी तथा सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
- Casinos Sin Verificación y Sin DNI en España2026 - March 17, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा का सख्त फैसला: समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, झूलेलाल जयंती पर होगा भव्य आयोजन - March 16, 2026
- Test post title - March 16, 2026