कोलकाता। एक तरफ देश भर में धूमधाम से ईद मनाई जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक बयानों से माहौल गरमाया हुआ है। शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार कर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पीएम बनना चाहती थीं लेकिन उनका वोट प्रतिशत और घट गया और आगे भी घटता रहेगा।
शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, “ममता बनर्जी ने देश की प्रधानमंत्री बनने के लिए लाख कोशिशें कीं, लेकिन वह अपनी पार्टी को दूसरे राज्यों में विस्तार देने में विफल रहीं। उनकी पार्टी की स्थिति दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही है, और उनके वोट शेयर में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने वामपंथियों को तो हरा दिया, लेकिन भगवा रंग को हराने में असफल रहीं।
कायंदे ने आगे कहा, “ममता बनर्जी की भगवा रंग को हराने की महत्वाकांक्षा रही है, लेकिन यह कभी पूरा नहीं होगा, क्योंकि अब जनता इस तरह की संकुचित मानसिकता को पनाह नहीं देती।”
इसके अलावा, मनीषा कायंदे ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भी हमला बोला है। उन्होंने नई शिक्षा नीति को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा, “सोनिया गांधी के पास इस मुद्दे पर बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने देश के लिए क्या किया है? जो भी किया, वह केवल अपनी पार्टी कांग्रेस के लिए किया। अपनी पार्टी को बचाने के लिए प्रयास किए, लेकिन देश के लिए उनका क्या योगदान रहा है, यह जानने योग्य प्रश्न है।”
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026