आगरा। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने रविवार को शहर में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के तबादले करते हुए पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस फेरबदल में कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, जबकि तीन अधिकारियों को साइबर सेल और एक अधिकारी को अपराध शाखा में भेजा गया है।
जारी तबादला सूची के अनुसार, पुलिस आयुक्त के जनसुनवाई अधिकारी तरुण धीमान को थाना फतेहाबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को ट्रांस यमुना थाना सौंपा गया है। आशुतोष रघुवंशी को पुलिस लाइन से स्थानांतरित करते हुए बरहन थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
पिढ़ौरा थाना प्रभारी बृजेश गौतम को अब निबोहरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बरहन थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह को सैंया थाने की कमान मिली है। सैंया के थानाध्यक्ष निशामक त्यागी को रकाबगंज थाना सौंपा गया है। वहीं कमला नगर से सुनीत शर्मा को थानाध्यक्ष डौकी नियुक्त किया गया है।
डौकी के थानाध्यक्ष योगेश कुमार को अब कमला नगर थाने का चार्ज दिया गया है। कबीस डौकी चौकी प्रभारी नीरज बाबू को मंसुखपुरा थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रोहित कुमार को ट्रांस यमुना से हटाकर एमएम गेट थाना सौंपा गया है।
इसी क्रम में रविंद्र कुमार को यूपी-112 से स्थानांतरित कर पिढ़ौरा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। निबोहरा प्रभारी निरीक्षक जयनारायण सिंह और अपर पुलिस उपायुक्त लाइन के वाचक राकेश कुमार को अपराध शाखा में भेजा गया है।
साइबर अपराधों पर नियंत्रण को लेकर भी बड़ा कदम उठाते हुए रकाबगंज थानाध्यक्ष सौरभ सिंह को साइबर सेल प्रभारी (पुलिस आयुक्त) बनाया गया है। इसके अलावा एमएम गेट के अजब सिंह और मंसुखपुरा के अजीत सिंह को भी साइबर सेल में तैनात किया गया है।
पुलिस कमिश्नरेट के इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
- रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आगरा और नोएडा से के 4 शूटर गिरफ्तार, ‘सिग्नल’ ऐप पर रची गई थी साजिश - February 16, 2026
- Agra News: उजरई गांव में गारमेंट गोदाम में तांडव, लाखों का कपड़ा राख; ग्रामीणों ने 4 घंटे तक खुद लड़ी आग से जंग - February 16, 2026
- आगरा: जहाँ बजनी थी शहनाई, वहाँ मची चीख-पुकार; शादी का कार्ड बांटने निकले दूल्हे और साथी की सड़क हादसे में मौत - February 16, 2026