बिजनौर। लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जा रही एक्सप्रेस में आज दोपहर बड़ा हादसा टल गया। बिजनाैर के चंदक स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही एक्सप्रेस के पहिये में चिंगारी उठी और धुआं-धुआं हो गया। धुआं कोच में भरने लगा तो यात्रियों में आग लगने की दहशत फैल गई। घबराए यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
बताया गया कि अभी ट्रेन रुकी भी नहीं थी कि धीमी होते ही यात्री ट्रेन से कूदने लगे। ऐसे में कई यात्री चोटिल हुए हैं। ट्रेन में आग लगने की अफवाह पर अफरा तफरी का माहाैल हो गया।
वहीं स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही अधिकारी माैके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर आग बुझाई। काफी देर तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही और पूरी तरह चेकिंग की गई।
इस दाैरान देहरादून से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को भी चंदक स्टेशन पर रोकना पड़ा। यात्रियों में इतनी दहशत फैल गई थी कि ट्रेन के चलने पर भी वे उसमें सवार नहीं हुए और स्टेशन पर ही रह गए। ये यात्री दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।
Compiled by up18News
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: हनुमान जी के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान - October 15, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद - October 15, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत - October 15, 2026