नई दिल्ली। Khelo India 2023 की शुरुआत इस महीने मध्यप्रदेश में हो रही है। भारत सरकार युवाओं में खेलों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए सरकार हर साल अलग-अलग प्रतियोगिता करा रही है। इसी क्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स भी आते हैं। खेलो इंडिया में देश के कोने-कोने से खिलाड़ी अलग-अलग प्रकार के खेलों में अपना दम दिखाते हैं। खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन इसी महीने एक बार फिर से किया जाएगा।
इसी महीने के आखिर में शुरू हो रहे खेलो इंडिया गेम्स
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन इस साल 31 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्यप्रदेश में होना है। खेलो इंडिया के शुरू होने से पहले राज्य सरकार ने पूरे राज्य में मशाल एवं थीम सांग लांच का आयोजन किया। इस वक्त सरकार गेम्स से पहले पूरे शहर में मशाल रैली का आयोजन कर रही। यूथ गेम्स में इस साल कुल 27 खेलों का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में किया जाना है। उससे पहले पूरे राज्य में रैली का आयोजन किया जा रहा है।
52 जिलों से गुजरेगी रैली
मशाल रैली मध्य प्रदेश के 52 जिलों से होकर गुजरने वाली है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स को इस साल मध्यप्रदेश के आठ शहरों में आयोजित किया जाएगा। ये मेजबान शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मंडला, बालाघाट, खरगोन और जबलपुर हैं। खेलो इंडिया का ये 5वां एडिशन महीने की 31 तारीख से शुरू हो रहा है। बता दें कि कि खेलो इंडिया का 2021 संस्करण कोरोना वायरस के चलते स्थगित कर दिया गया था और इसे फिर 2022 में हरियाणा में आयोजित किया गया था।
- आगरा के स्वाद में महंगाई का ‘तड़का’: रसोई गैस के दाम बढ़ते ही ताजनगरी की शान बेड़ई-जलेबी हुई महंगी - March 11, 2026
- आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा का महाकुंभ: 28 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सूरसदन में अधिकारियों ने दिए पारदर्शिता के निर्देश - March 11, 2026
- अब पुलिस नहीं काट सकेगी आलू लदे वाहनों का चालान: योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोल्ड स्टोरेज जा रहे किसानों को मिली बड़ी छूट - March 11, 2026