महाकुंभ नगर: गंगा की धरा पर 13 जनवरी 2025 से विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ होने जा रहा है। महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिव्य और भव्य महाकुंभ की परिकल्पना को साकार करते हुए संगम नगरी में मंदिरों, गंगा जी के घाट, पार्क से लेकर सड़कों, फ्लाई ओवरों का निर्माण और सौंदर्यीकरण हो रहा है।
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को नए और अनोखे अनुभव भी प्राप्त होंगे। यूपी टूरिज्म विभाग महाकुंभ में पहली बार ड्रोन शो करवाने जा रहा है। संगम नोज पर ये अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं को शाम के समय आकाश में देखने को मिलेगा। इस ड्रोन शो के जरिए महाकुंभ और संगम नगरी की पौराणिक कथाओं को दिखाया जाएगा।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम नोज पर श्रद्धालुओं को शाम के समय आकाश में यह अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इसके अलावा, पर्यटन विभाग मेला क्षेत्र में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, जल क्रीड़ा, हॉट एअर बैलून, लेजर लाइट शो जैसी गतिविधियां का आयोजन किया जाएगा।
पर्यटन अधिकारी ने बताया कि महाकुंभ की शुरुआत और समापन के समय संगम नोज पर ड्रोन शो काफी दिलचस्प होने वाला है। ये महाकुंभ के यात्रियों व प्रयागराज वासियों के लिए एक नया और अनोखा अनुभव होगा। उन्होंने बताया कि लगभग 2 हजार ड्रोन प्रयाग महात्म्य और महाकुंभ की पौराणिक कथाओं का प्रदर्शन करेंगे। इसमें समुद्र मंथन और अमृत कलश निकलने के दृश्य का प्रदर्शन होगा जबकि, प्रयागराज के धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व को भी दर्शाया जाएगा।
पर्यटन अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा जनवरी के पहले सप्ताह से काली घाट, यमुना की लहरों पर म्यूजिकल फाउंटेन लेजर शो भी शुरू होने जा रहा है। इसका अनुभव में काफी शानदार होने वाला है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव की तैयारियां तेज: किलोमीटर लंबी होगी ऐतिहासिक श्रीराम बारात, 51 से अधिक झांकियां और मध्य प्रदेश-केरल की कला का दिखेगा अद्भुत संगम - September 20, 2026
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026