प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। जहां देशभर से साधु-संतों का जमावड़ा लगा हुआ है। आस्था और अध्यात्म के इस संगम को देखने और रिपोर्ट करने दुनियाभर की मीडिया भी पहुंची है। इसके साथ ही, यूट्यूबर्स भी महाकुंभ 2025 की रौनक को कैद करने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं।
हालांकि, यूट्यूबर्स और साधुओं के बीच होने वाली बातचीत कभी-कभी अजीब मोड़ ले रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां नागा बाबा यूट्यूबर्स के सवालों से परेशान नजर आ रहे हैं।
इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूट्यूबर ने नागा बाबा से कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया कि बाबा गुस्से से तमतमा उठे। इसके बाद बाबा ने अपने चिमटे से उस यूट्यूबर की पिटाई कर दी। वीडियो में बाबा के गुस्से और यूट्यूबर की स्थिति को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026