मुंबई (अनिल बेदाग): ‘तेहरान’ फेम अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने हाल ही में अपने रेट्रो-इंस्पायर्ड इंडियन लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। पुराने बॉलीवुड दौर की झलक लिए उनके इस पारंपरिक अंदाज़ में विंटेज चार्म और मॉडर्न एलीगेंस का शानदार संगम देखने को मिला।
मधुरिमा का यह क्लासिक आउटफिट मानो भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग की याद दिलाता है। ग्रेसफुल ड्रेपरी, पारंपरिक डिटेलिंग और शालीन एक्सप्रेशन्स ने उनके इस लुक को रॉयल टच दिया। वहीं, सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और स्टेटमेंट ज्वेलरी ने उनके रेट्रो अंदाज़ को और निखार दिया।
‘तेहरान’ में दमदार अभिनय के लिए सराही जा चुकीं मधुरिमा ने एक बार फिर साबित किया कि उनकी चमक सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं है। चाहे रेड कार्पेट हो या कैमरे के सामने, वे हर लुक को अपने आत्मविश्वास और अंदाज़ से जीवंत कर देती हैं।
इस थ्रोबैक स्टाइल से मधुरिमा ने यह भी दिखा दिया कि रेट्रो फैशन कभी पुराना नहीं होता, बस उसे सही अंदाज़ में कैरी करने की जरूरत होती है — और उन्होंने यह बात बखूबी साबित की है।
-up18News
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026