राजधानी लखनऊ में एक कलयुगी मां ने अपनी छह साल की बेटी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बेटी की हत्या में अपने पति को फंसाने की साजिश रची थी। 36 घंटे तक इस मामले को उसने दबाए रखा और पति को फंसाने की साजिश रचती रही। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो सच सामने आ गया। पुलिस पूछताछ में रोशनी खान ने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ मिलकर बेटी की हत्या किए जाने की बात कबूली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दिल दहलाने वाली यह वारदात कैसरबाग के खंदारी बाजार में हुई।
बेटी के पेट पर चढ़कर दबाया गला
कलयुगी मां रोशनी खान बीते काफी दिनों से पति शाहरूख को फंसाने की साजिश रच रही थी। इसको लेकर उसने बेटी की हत्या की साजिश रच दी। शाहरूख के घर से जाने के बाद वो सो रही छह साल की बेटी सोना के पेट पर चढ़ गयी। इसके बाद उसने बेरहमी से बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस वारदात में उसका प्रेमी भी शामिल रहा। वहीं, वारदात के बाद उसने पति को फंसाने के लिए पुलिस को फोन किया। साथ ही कहा, पति ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। रोशनी की तहरीर पर पति शाहरूख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।
पुलिस की छानबीन में आया सच
इस वारदात के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो कई बेहद ही चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस की जांच में सामने आया कि, शाहरूख और रोशनी के बीच दो साल से अनबन चल रही थी। रोशनी प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही है। सोमवार रात को शाहरूख बेटी से मिलने आया था। इसी दौरान पति पत्नी में विवाद हो गया।
झगड़े के बाद शाहरूख चला गया। वहीं, शाहरूख से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन निकाली तो वो दूसरी जगह पाया गयां। इसके बाद शक और ज्यादा गहरा हो गया। इसके बाद रोशनी और उदित से पुलिस ने पूछताछ शुरू की। पहले तो वो काफी टालमटोल करते रहे लेकिन बाद में वो टूट गए और बेटी की हत्या की बात कबूली।
साभार सहित
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026