Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. ऐतिहासिक आगरा के लिए ऐतिहासिक क्षण आ गया है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया आज यानी 12 अप्रैल, 2024 से शुरू होकर 19 अप्रैल तक चलेगी। बीच में तीन दन सार्वजनिक अवकाश है। इस तरह पांच दिन नामांकन के लिए हैं। पूरी प्रक्रिया एमजी रोड स्थित कलक्ट्रेट में होगी। समय है पूर्वाह्न 11 से तीन बजे तक। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि इस बार प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन भी कर सकते हैं। नामांकन के लिए प्रत्याशियों के जुलूस पर पाबंदी है। प्रत्याशियों के अलावा अन्य लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
कहां होगा नमांकन
आगरा सीट के नामांकन अपर जिलाधिकारी नगर न्यायालय कक्ष में होंगे। सीडीओ प्रतिभा सिंह आगरा क्षेत्र के लिए निर्वाचन अधिकारी (आरओ) हैं। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से नामांकन डीएम न्यायालय कक्ष में होंगे। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी आरओ हैं। इनके अलावा दोनों सीटों के लिए एक-एक एआरओ भी नामित्त हैं। जो आरओ की अनुपस्थिति में नामांकन लेंगे। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। प्रत्याशियों के अलावा अन्य लोगों
अवरोधक लगाए
कलक्ट्रेट में सभी तैयारियां पूर्ण हो गई। नामांकन कक्षों के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं। प्रत्याशियों के लिए अलग गेट रहेगा जबकि अधिकारी व कर्मचारियों के लिए अलग गेट होगा।
सभी को प्रवेश नहीं
नामांकन के लिए प्रत्याशियों के साथ सबको प्रवेश नहीं मिलेगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रत्याशी के साथ चार और निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ 10 प्रस्तावक हैं। दस प्रस्तावकों को नामांकन कक्ष में एक साथ प्रवेश नहीं मिलेगा। आरओ के बुलाने पर ही प्रवेश कर सकेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था
डीसीपी सिटी सुरज राय ने बताया कि पुलिस के साथ पीट्सों और पैरा मिलिट्री फोर्स को लगाया गया है। नामांकन करने वाले के साथ 3 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। एमजी रोड पर भीड़ बढ़ने पर ही यातायात व्यवस्था में परिवर्तन होगा। प्रत्याशियों के वाहन पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे।
तमाशा देखने गए तो फँस जाएंगे
पाठकों को सलाह दी जाती है कि 12 से 4 बजे तक कलक्ट्रेट की ओर तभी जाएं, जब कोई आवश्यक कार्य हो। फालतू में तमाशा देखने गए तो जाम में फँस जाएंगे, फिर न कहना कि बताया नहीं।
आगरा सीट पर मतदाता
9.50 लाख पुरुष मतदाता
8.06 लाख महिला मतदाता
17.57 कुल मतदाता
फतेहपुर सीकरी सीट पर मतदाता
9.69 लाख पुरुष मतदाता
8.24 लाख महिला मतदाता
17.94 कुल मतदाता
आगरा सीट पर मतदान केंद्र
550 मतदान केंद्र
1760 मदेय स्थल
424 बूथ संवेदनशील
फतेहपुर सीकरी सीट पर मतदान केंद्र
1181 मतदान केंद्र
1935 मतदय स्थल
786 बूथ संवेदनशील
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026