बिहार के बेगूसराय में शराब तस्कर ने पुलिसकर्मियों पर अपनी कार चढ़ी दी. इस घटना में एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई जबकि एक अन्य होम गार्ड जवान घायल हो गया है.
यह घटना मंगलवार रात ज़िले के नावकोठी थाना इलाक़े में हुई है. बेगूसराय पुलिस के मुताबिक़ उन्हें एक कार में अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली थी.
पुलिस टीम ने छतौना बूढ़ी गंडक पुल पर कार को रोकने की कोशिश की लेकिन, ड्राइवर ने कार रोकने की जगह उसकी स्पीड और बढ़ा दी और पुलिस की टीम को टक्कर मार दी.
इस हादसे में सब इंस्पेक्टर खामस चौधरी की मौत हो गई है. जबकि उनके साथ मौजूद तीन होम गार्ड जवानों में एक जवान भी घायल हो गया. घायल जवान का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है.
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक ने बीबीसी को बताया है कि घटना में इस्तेमाल ऑल्टो कार के मालिक को गिरफ़्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है.
उनके मुताबिक़, “गाड़ी मालिक को हमने गिरफ़्तार कर लिया, जबकि उस वक़्त गाड़ी चलाने वाला फ़रार है, उसका फ़ोन भी बंद है. हमने उनके घरवालों को हिरासत में लिया है और ड्राइवर की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई है.”
ड्राइवर उसी इलाक़े के क़रीब नीमा चांदपुर का रहने वाला है.
मृतक सब इंस्पेक्टर खामस चौधरी की उम्र 52 साल थी और वो बिहार के ही मधुबनी ज़िले के रहने वाले थे.
-एजेंसी
- पापा की शराब छुड़ा दो भोलेनाथ…9 साल की मासूम ने उठाई कांवड़, दर्द भरी मन्नत सुनकर रो पड़े श्रद्धालु - February 15, 2026
- आगरा की शान भीमनगरी: कोठी मीना बाजार में सजेगा बाबा साहेब की 135वीं जयंती का मेला, कार्यालय का हुआ उद्घाटन - February 15, 2026
- मजहब से ऊपर आस्था: भोलेनाथ ने सुनी मेरी पुकार… बुर्के में युवती की कांवड़ यात्रा सोशल मीडिया पर वायरल - February 15, 2026