Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। जनपद में कई जगह कुदरत का कहर बरपा। महावन कस्बे और मथुरा शहर में दो स्थानों पर बिजली गिरी। रविवार की रात आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश के चलते महावन कस्बे के कसाई पाडा मौहल्ले में एक मकान भरभरा कर गिर गया। मकान में सो रहे चेयरमैन पुत्र की मौत हो गई। इसके अलावा 27 पशु भी मलबे में दब कर मर गए।
रविवार की रात को मूसलाधार बारिश हो रही थी, अचानक मकान ढह गया
कस्बे में मातम पसर गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मलबा हटा कर चेयरमैन पुत्र के शव को बाहर निकाला। राहत और बचाव के लिए मौके पर लोग पहुंचे और उन्होंने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया, बताते चले कि देर रात महावन नगर पंचायत के चेयरमैन चुन्नू हाजी के बड़े बेटे वकील उर्फ गुठल्ली की मकान ढहने से मौत हो गई। बताया गया है कि रविवार की रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे मूसलाधार बारिश हो रही थी, आकाशीय बिजली भी कड़क रही थी, नगर पंचायत अध्यक्ष चुन्नू हाजी के बड़े बेटे वकील उर्फ गुठल्ली का अचानक मकान ढह गया, तेज आवाज होने पर आसपास के लोग बारिश में दौड़ पड़े, मकान के मलवे से ग्रामीणों ने वकील को निकालने का प्रयास किया परंतु जब तक 40 बर्षीय वकील ने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष चुन्नू हाजी के बड़े बेटे पशुओं के बाड़े के पास सो रहे थे, मकान ढहने से करीब दो दर्जन से अधिक बकरी और गाय भैंस भी दब कर मर गईं, मौके पर एसडीएम कृष्णानंद तिवारी और स्थानीय पुलिस पहुंच गई, मलबे के नीचे दबे पशुओं को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026