देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC) के लिए गुरुवार का दिन कई गुड न्यूज़ लेकर आया। कंपनी का मुनाफा 49 परसेंट उछल गया, शेयरों में कारोबार के दौरान भारी तेजी देखने को मिली और यह देश की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। एलआईसी का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का नेट प्रॉफिट 49 प्रतिशत बढ़कर 9,444 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 6,334 करोड़ रुपये रहा था।
एलआईसी के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए 10 रुपये के अंकित मूल्य पर 40% यानी प्रति शेयर चार रुपये का लाभांश देने का भी फैसला किया है। लाभांश का भुगतान अगले 30 दिन में कर दिया जाएगा।
एलआईसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अक्टूबर-दिसंबर, 2023 तिमाही में उसकी नेट प्रीमियम इनकम बढ़कर 1,17,017 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,11,788 करोड़ रुपये थी। एलआईसी की कुल आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 2,12,447 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,96,891 करोड़ रुपये रही थी।
गुरुवार को रिजल्ट आने से पहले कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान एक समय यह 9.51 प्रतिशत बढ़कर 1,144.45 रुपये के अपने रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। बाद में यह करीब छह प्रतिशत तेजी के साथ बंद हुआ।
-एजेंसी
- “मेरी पत्नी मर चुकी है…”: कमला नगर के जिम ट्रेनर ने रची खौफनाक साजिश, दूसरी शादी के बाद खुला राज तो पीड़िता के उड़े होश - November 8, 2026
- ताज प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाई गई दीपावली: गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद पत्रकारों ने जलाए दीप, एक-दूसरे को दीं बधाइयां - November 8, 2026
- 1. ताज प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाई गई दीपावली: गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद पत्रकारों ने जलाए दीप, एक-दूसरे को दीं बधाइयां - November 8, 2026