इंडियन प्रीमियर लीग IPL- 2022 की मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन लियाम लिविंगस्टन पर 11.50 करोड़ रुपये का दांव खेला। वह पंजाब की टीम का हिस्सा बने। हालांकि बीते सीजन में राजस्थान के लिए उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था।
ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उनके लिए फ्रैंचाइजी ने 15.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम खर्च की। पहली बार मुंबई ने किसी खिलाड़ी के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाई। इसके बाद दीपक चाहर के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये की रकम खर्च की। श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये दिए। माना जा रहा है कि वह टीम के कप्तान बन सकते हैं। पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज आवेश खान के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रुपये खर्च किए। वह आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्टड खिलाड़ी बने। हर्षल पटेल, वानिंडु हसरंगा (दोनों बैंगलोर), निकोलस पूरन (हैदराबाद) और शार्दुल ठाकुर (दिल्ली कैपिटल्स) को 10.75 करोड़ रुपये खर्च किए। अनकैप्टड खिलाड़ी राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को 9 करोड़ रुपये मिले।
-एजेंसियां
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026