जब से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया ने मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा की एक माफिया क्वीन की भूमिका निभा रही हैं। इस नए अवतार में लोग आलिया को काफी पसंद कर रहे हैं।
अब जबकि यह फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है तो खबर आ रही है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 4 सीन में कट लगाने की सिफारिश की है। ‘बॉलीवुड लाइफ’ की एक रिपोर्ट की मानें तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स से 2 सीन डिलीट करने के लिए कहा है। इसके साथ ही बोर्ड ने फिल्म के कुछ डायलॉग्स में से कुछ शब्दों को हटाने का भी आदेश दिया है।
खबर है कि बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स से एक ऐसा सीन बदलने के लिए भी कहा है जो पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से संबंधित है। इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म में एक ऐसा सीन है जिसमें पूर्व पीएम नेहरू को गंगूबाई के बालों में फूल लगाते हुए दिखाया गया है। सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से इस सीन में बदलाव करने को कहा है। वैसे सेंसर से यह फिल्म U/A सर्टिफिकेट के साथ पास हो गई है।
बता दें कि ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट के साथ अजय देवगन और विजय राज भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। यह फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
-एजेंसियां
- भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: राज्यों के नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी, दिग्गजों को सौंपी गई कमान - September 23, 2026
- रामपुर में जुड़वां बहनों के फिंगरप्रिंट और रेटिना मिले एक समान, बायोमीट्रिक सिस्टम फेल होने पर डीएम ने ऐसे सुलझाई समस्या - September 23, 2026
- आजमगढ़ में पूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पहचान पत्र मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पत्नी और दो पंडितों को मारी गोली, कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी गिरफ्तार - September 23, 2026