साउथ सिनेमा के दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा की बायोपिक को लेकर अब मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। लेकिन उनकी ये उत्सुकता और अधिक बढ़ने वाली है, जब उनको ये पता लगेगा कि इलैयाराजा की बायोपिक में उनका किरदार कोई और नहीं बल्कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) प्ले करते नजर आएंगे।
धनुष ने शेयर किया फर्स्ट लुक पोस्टर
इलैयाराजा की बायोपिक का एलान सिनेमा जगत के हिसाब से काफी बड़ी खबर मानी जा रही है। बुधवार को धनुष ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में इलैयाराजा के जीवन पर बनने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शामिल है।
साथ ही इसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि धनुष वो कलाकार होंगे जो सिल्वर स्क्रीन पर प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर का किरदार निभाएंगे। धनुष ने कैप्शन में सम्मानित लिखा है। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक अरुण मैथ्यूस्वरण करने वाले हैं।
बता दें कि इलैयाराजा ने भारतीय सिनेमा में गीतकार, गायक और संगीतकार के तौर पर अपने हुनर को दिखाया है। इसके लिए उन्हें पद्म विभूषण, 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जैसे खास सम्मानों से नवाजा जा चुका है। बताया जाता है कि बतौर गीतकार उन्होंने करीब 7 हजार गानों की रचना की है।
धनुष की अपकमिंग फिल्म में एक और नाम
इलैयाराजा की बायोपिक की अनाउंसमेंट के साथ धनुष की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट थोड़ी और लंबी हो गई है। इससे पहले एक्टर की एक और आने वाली मूवी कुबेरा का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। बता दें कि आखिरी बार धनुष फिल्म कैप्टन मिलर में नजर आए थे।
– एजेंसी
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026