87 वर्षीय संगीतज्ञ का लीडर्स आगरा ने उनके आवास पर किया सम्मान
Live story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. अनेक संकटों से जूझते हुए शास्त्रीय संगीत की जीवंत रखने वाले, दयालबाग विवि के पूर्व डीन, हवेली संगीत के प्रमुख संगीतकार प्रो.डा.सत्यभान शर्मा अपने सम्मान से अभिभूत थे। उन्होंने लीडर्स आगरा द्वारा किए गए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया।
लीडर्स आगरा एवं तपन फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक सप्ताह “चलें शहर को समर्पित, बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनंदन एवं चरण वंदन करने” अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को लीडर्स आगरा के पदाधिकारी डा.सत्यभान शर्मा के गणपति सिटी, बाईंपुर, सिकंदरा स्थित आवास पर पहुंचे। उन्हें तपन सम्मान से अलंकृत से अभिनंदित किया।
लीडर्स आगरा के महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुनील जैन व अन्य पदाधिकारियों ने उनका शाल ओढ़ा कर तथा इलायची ऐतिहासिक माला पहना कर प्रशस्ति पत्र भेंट किया। संस्था ने उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ और दीर्घजीवन की कामना की।
श्री जैन ने बताया कि डा.सत्यभान शर्मा संगीत की अनमोल धरोहर हैं। वे हवेली संगीत के प्रतिनिधि गायक हैं। महामहिम आनंदी बेन पटेल ने वर्ष 2010 में उप्र संगीत नाट्य अकादमी, लखनऊ की ओर से रत्न सम्मान प्रदान किया था। इसके अलावा अनेक सम्मान भी उन्हें प्राप्त हैं।
आगरा की धरोहर तथा संगीत मे दयालबाग़ विश्वविद्यालय के पूर्व डीन डा. सत्यभान ने अपने अनुभव भी सभी के साथ साझा किए और शास्त्रीय संगीत के उत्थान में सभी से जुटने का आव्हान भी किया। उनका कहना था कि शास्त्रीय संगीत ही सभी संगीत का प्राण है। इसलिए इसकी रक्षा जरूरी है।
इस अवसर पर उनके परिवारिजनों को भी अभिनंदित किया गया। परिवार के सर्वश्री अनुपम शर्मा,रश्मि शर्मा, ममता कुशवाहा, पिंकी, संजीव उपाध्याय, वी. के. मिश्रा उपस्थित थे।
इस मौके पर लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, कार्यक्रम संयोजक आदर्शनंदन गुप्त, डॉ अशोक कुशवाह, ओमप्रकाश मेडतवाल, राहुल जैन, रवि गिड़वानी, राहुल वर्मा, राजदीप ग्रोवर, विनीता जादौन, एस. के बग्गा, सोनू प्रजापति, राहुल जैन मौजूद रहे।
https://youtube.com/shorts/ooTQLGu_E78?si=ALu1EKg8x-iDx_ac
- दारोगा अजय गौड़ की मौत पर गहराया सस्पेंस: ADM भाई ने पुलिस को घेरा, बोले- ‘यह सुनियोजित हत्या है, पूरा थाना सस्पेंड हो’ - February 9, 2026
- संसद में गूँजी बुजुर्गों की आवाज: स्वाति मालीवाल ने उठाई ‘एक देश-एक पेंशन’ की मांग, रेल रियायतें बहाल करने पर दिया जोर - February 9, 2026
- बस्ती के लापता दारोगा अजय गौड़ का अयोध्या में मिला शव: पत्नी ने जताई हत्या की आशंका - February 9, 2026