छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के घने अबूझमाड़ जंगलों में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 30 नक्सलियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन की जानकारी राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने खुद दी है। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों में कई शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं।
गृह मंत्री ने पुष्टि की कि इस कार्रवाई में देशभर की एजेंसियों को लंबे समय से जिसकी तलाश थी, ऐसा एक बड़ा नक्सली नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसव राज भी मारा गया है। बसव राज नक्सलियों का महासचिव था और उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
हालांकि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को भी नुकसान उठाना पड़ा। एक जवान शहीद हो गया है और एक अन्य घायल हुआ है। घायल जवान का इलाज चल रहा है।
फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षाबल जंगल में सर्च ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक तलाशी पूरी नहीं हो जाती, जब्त किए गए हथियारों और अन्य सामान की जानकारी साझा नहीं की जा सकती।
बताया जा रहा है कि इस ऐतिहासिक कार्रवाई को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने अंजाम दिया। डीआरजी की इस कामयाबी को नक्सल विरोधी अभियान की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जिस नक्सली नेता की तलाश पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियां कर रही थीं, उसे मार गिराना सुरक्षाबलों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026