आगरा: थाना सैंया क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे पर दो ट्रकों में मंगलवार की तड़के टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। इस एक ट्रक के चालक की केबिन में फंसकर जिंदा जलने से मौत हो गई। दूसरे ट्रक का चालक और क्लीनर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक और क्लीनर को उपचार के लिए भेजा।
यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे ग्वालियर हाईवे स्थित बीरई गांव के पास हुआ। आगरा की ओर से आ रहे एक ट्रक में परचून का सामान भरा हुआ था। वहीं दूसरे ट्रक में हार्डवेयर का सामान था। दोनों ट्रकों में हादसे के बाद आग लग गई। पुलिस ने परचून से लदे ट्रक से चालक व क्लीनर को बाहर निकाल कर सीएचसी सैंया भेज दिया और फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया।
इस बीच सीएनजी सिलेंडर तेज धमाकों के साथ फट गया, जिसके टुकड़े आसपास के खेतों में कई मीटर दूर जाकर गिरे। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर वाहनों को रोक दिया। हार्डवेयर से लदे ट्रक का चालक अंदर ही फंस गया, जिसकी आग से जल कर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- भट्टी बनती दिल्ली: 55% इलाका ‘रेड ज़ोन’ में, रातें भी हुईं गर्म; CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई राजधानी की धड़कन - March 11, 2026
- भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
- आगरा में गैस की ‘कृत्रिम किल्लत’: प्रशासन कह रहा ‘सब ठीक है’, पर ब्लैक में 1500 के पार पहुँचा घरेलू सिलेंडर - March 11, 2026